Mathura News: जिला अस्पताल से 12 वर्षीय सूरज लापता, पुलिस तलाश में जुटी
मथुरा, अगस्त 12 -- Mathura News: ललितपुर से कोकिलावन दर्शन के लिए आई वृद्धा मैदाबाई का 12 वर्षीय नाती सूरज जिला अस्पताल से लापता हो गया। सूरज अपनी दादी और बहन चांदनी के साथ ब्रज दर्शन को मथुरा आया था। वाहन की चपेट में आने से गत दिनों घायल होने पर दादी को उपचार के लिए जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया था। वहीं सोमवार को पानी लेने के लिए निकला सूरज वापस नहीं लौटा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मैदाबाई ने बताया कि वह पोते सूरज और पोती चांदनी के साथ ब्रज दर्शन के लिए आयी थीं। शनिवार को कोकिलावन के निकट दुर्घटना में वह घायल हो गईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सूरज पानी लेने के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर दादी और बहन चांदनी ने उसकी तलाश शुरू की। अस्पताल परिसर के अलावा आसपास के इलाकों में भी काफी खोजबीन की गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.