Mathura News: जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अज्ञात की मौत
मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: थाना कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल में सोमवार सुबह उपचार के दौरान अज्ञात की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। बताते चलें कि 26 अगस्त को जिला अस्पताल में करीब 62 वर्षीय व्यक्ति को बेहोशी की हालत में उपचार को भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी प्रभारी जिला चिकित्सालय मोमराज सिंह ने बताया कि बेहाशी की हालत में भर्ती वृद्ध की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.