Mathura News: जहांगीरपुर के निजी स्कूल में बच्चे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर स्थित निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप है। बताते हैं कि बच्चे का दोष केवल इतना था कि वह एक सवाल का जवाब नहीं दें पा रहा था। उसे बंधक बनाने का आरोप है। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव में श्री बालाजी पब्लिक स्कूल पिछले करीब एक दशक से चल रहा है। इसमें जहांगीरपुर, बेगमपुर समेत कई गांवों के बच्चे पढ़ते चले आ रहे हैं। स्कूल में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की क्लास चलती हैं। जहांगीरपुर के राकेश कुमार की पुत्री महक इसी स्कूल में 12वीं में पढ़ रही है, बेटा गौरव आठवीं में पढ़ रहा है, तो छोटा बेटा सौरभ कक्षा तीन में पढ़ रहा है। बताते हैं कि मंगलवार को स्कूल प्रधानाचार्य मान सिंह कक्षा तीन में पढ़ा रहे थे। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.