Mathura News: जवाहर बाग मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप ने किया समाजसेवियों का सम्मान
मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: स्थानीय भूतेश्वर मार्ग स्थित होटल मुकुंद धाम में गुरुवार की शाम जवाहर बाग मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप के तत्वावधान में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर अतिथि नंदकिशोर उपमन्यु एडवोकेट, राजीव बृजवासी और जयंती प्रसाद अग्रवाल ने किया। इस दौरान दाल-बाटी उत्सव के बीच शहर के प्रमुख समाजसेवियों का अभिनंदन किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। समारोह में ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रमुख समाजसेवी, जल पुरुष प्रमोद गर्ग कसरे को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.