मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: जनपद के पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पैंगांव में लगातार दो दिन क्रमश: उप जिलाधिकारी छाता अखिलेश सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम ने विद्यालय की शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम छाता अखिलेश सिंह ने गत रात 8:40 बजे शैक्षणिक प्रखण्ड, बालिका छात्रावास, भोजनालय एवं स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। दूसरे दिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम में प्राचार्य से विद्यालय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और शैक्षणिक प्रखण्ड, पुस्तकालय व छात्रावासों का आवश्यक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10 से 12 के बालक-बालिकाओं का संयुक्त सत्र संबोधित करते हुए भविष्य के करियर निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए। यह भी पढ़ें- भविष्य में उड़ान...