मथुरा, जुलाई 23 -- Mathura News: नगर निगम मथुरा-वृंदावन के जलकल विभाग द्वारा भारत सरकार के कैच द रेन अभियान के अंतर्गत बुधवार को वर्षा जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा वर्षा जल संचयन एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की उपयोगिता, तालाबों, सरोवरों एवं अन्य जलाशयों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सुरक्षा तथा स्थायी जल प्रबंधन के विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने जल संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से वर्षा जल संचयन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक (जल) डॉ. अनवर ख्वाजा, सहायक अभियंता (जल) हेमेंद्र गौतम एवं अनूप सूद, अवर अभियंता (जल) अजय कुमार, प्रतिभा ओझा, गंगा सागर शर्मा एवं अभिमन्यु मौर्य सहित जलकल विभाग...