Mathura News: जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के साथ मनाई दीपावली
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के साथ दीपावली का पर्व मनाया। संस्था के सदस्यों ने एसएफ स्ट्रीट स्कूल की सभी शाखाओं में पढ़ने वाले बच्चों को मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। वहीं मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को साड़ियां और मिठाइयां भेंट कीं। अध्यक्ष शिखा बंसल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और सजावट का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी अवसर है। संस्था का प्रयास है कि समाज का कोई भी वर्ग त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। संस्थापक पियूष बंसल ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी दूसरों को अपनी खुशियों में शामिल करने से मिलती है। यह भी पढ़ें- Noida News: उम्मीदों का दीप फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दिवाली सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.