Mathura News: जयगुरुदेव बिजलीघर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति आज रहेगी बंद
मथुरा, अक्टूबर 4 -- Mathura News: मथुरा, जयगुरुदेव बिजलीघर पर रविवार को मेंटिनेंस कार्य कराया जाएगा। इसके चलते पोषित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर बंद रहेगी। मुख्यालय के निर्देश पर बिजलीघरों एवं हाईटेंशन लाइनों पर सुधार कार्य कराया जाएगा। इसी क्रम में 33/11 केवी उपकेंद्र जय गुरुदेव पर बस सेक्शन आइसोलेटर बदलने, लाइन आइसोलेटर बदलने व अन्य आवश्यक मेंटिंनेंस कार्य रविवार को कराया जाएगा। यह जानकारी एसडीओ सीपी शर्मा ने दी। बताया कि इंडस्ट्रियल -1 व इंडस्ट्रियल-2 की आपूर्ति सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक, चंद्रपुरी, ज्योति नगर व महोली रोड की बिजली सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक एवं सीडीएस नगर, रेलवे रोड व मानस नगर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।कैंट यह भी पढ़ें- Saharanpur News: पोल शिफ्टिंग व अनुरक्षण कार्य के कई इलाको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.