Mathura News: जमीन के विवाद में मारपीट कर तमंचे से की फायरिंग, दो नामजद
मथुरा, नवम्बर 22 -- Mathura News: थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव बरचावली में शनिवार सुबह खेत पर गेहूं की बुवाई के दौरान हुए विवाद में दो सगे भाइयों पर युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बरचावली निवासी दीनदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत पर गेहूं की बुवाई करने गया था। आरोप है कि तभी गांव बुखरारी निवासी योगेंद्र अपने भाई भगवान सिंह के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पीड़ित के अनुसार, वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। दीनदयाल का आरोप है कि उसका नामजदों से काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.