मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी में जमीन का बैनामा करने के बाद आरोपी विक्रेता द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मिलकर उसी जमीन पर फर्जी तरीके से 1.25 लाख रुपये का ऋण ले लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद व बैंक कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। गांव जटवारी निवासी महेश चंद ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसके माध्यम से अवगत कराया कि उसने और पत्नी विजय ने गांव के ही धर्मपाल से 18 मार्च 2020 में जटवारी मौजा में जमीन का बैनामा कराया था। आरोप है कि बैनामा करते समय धर्मपाल ने जमीन को पाक-साफ और किसी भी बैंक में बंधक न होना बताया था, जबकि पूर्व में वह जमीन एलडीबी बैंक छाता और ओबीसी बैंक सेही में बंधक थी। बाद में पीड़ित ने दोनों बैंकों का ऋण अपनी तरफ से...