Mathura News: जमीनी विवाद में सगे भाइयों में चले लाठी डंडे
मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: रविवार को थाना क्षेत्र के गांव बिरौना कला में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाईयों के परिवार आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि रविवार को ओल के समीप गांव बिरौना कला में दो सगे भाईयों शंकर एव बनवारी के बीच पुराने आपसी जमीन के बंटवारे के कोर्ट में विचाराधीन विवाद को लेकर भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवार आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें शंकर पक्ष से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सूचना कि बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल मथुरा भर्ती कराया। इसमें शंकर, उनका पुत्र श्रीकृष्ण, उनके घर की महिलाए वंदना एव मधु घायल हुई हैं। पुलिस ने प्राथमिक कार्यवाही करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.