Mathura News: जमीनी विवाद में दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम राल में जमीनी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से रायफल से फायरिंग भी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। ग्राम राल निवासी पालेन्द्र पुत्र भूप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने भाई यशपाल के साथ राल चौराहे से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही लोकमन, उसके पुत्रगण छैलबिहारी, प्रताप व भोजराज और विशम्भर पुत्र मदनपाल ने उन्हें रास्ते में घेर लिया。 यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.