Mathura News: जन्मस्थान पर धातु की शुद्धता जांचने की व्यवस्था शुरू
मथुरा, अक्टूबर 30 -- Mathura News: श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान ने शुक्रवार को दान में प्राप्त होने वाली धातु सामग्री की शुद्धता की वैज्ञानिक जांच की नई व्यवस्था प्रारंभ की है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में अत्याधुनिक कम्प्यूटराइज्ड धातु परीक्षण मशीन का शुभारंभ ट्रस्टी श्यामसुंदर चौधरी, सचिव कपिल शर्मा एवं गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ। इस व्यवस्था के अंतर्गत अब श्रद्धालुओं द्वारा दान में अर्पित की जाने वाली धातु की मौके पर ही जांच संभव होगी। सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य दान प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। अब श्रद्धालु के सामने ही दान में प्राप्त धातु का परीक्षण किया जाएगा। दान स्वीकार कर रसीद जारी की जाएगी तथा जांच रिपोर्ट की एक प्रति दानदाता को भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस रिपोर्ट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.