मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: वृंदावन, धर्मनगरी की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर ब्राह्मण महासभा की एक बैठक मंगलवार को बिहार घाट स्थित जुगल बिहारी मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें नगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था, यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण, यमुना में गिर रहे गंदे नालों, फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण, बंदरों के आतंक तथा अन्य नागरिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी वृंदावन की पहचान उसकी स्वच्छता, पवित्रता और सांस्कृतिक गरिमा से है, लेकिन आज नगर अनेक मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए व्याप्त जन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना बनानी चाहिए। राधा दामोदर मंदिर के सेवाय...