मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश का स्थानांतरण हो गया है, उनके स्थान पर आईएएस 2020 बैच के अधिकारी ओजस्वी राज को मथुरा-वृंदावन नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। प्रशासनिक अनुभव और नवाचार कार्यों के लिए उनकी अपनी अलग पहचान है। बताते चलें कि नगर आयुक्त जग प्रवेश ने यहां 17 मई 2025 को नगर आयुक्त की कमान संभाली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में कई कार्य किए। इनमें सबसे प्रमुख भूतेश्वर अंडरपास के नीचे होने वाले जलभराव से मुक्ति के लिए मसानी तक भूमिगत पाइप लाइन डालना मुख्य रहा। इसके अलावा नगर निगम के राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े गांवों के विकास के लिए भी उनके द्वारा निरंतर प्रयास किए गए। कर वसूली में भी नगर निगम ने ...