Mathura News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
मथुरा, जुलाई 23 -- Mathura News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर मार्च निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वेद प्रिय आर्य को सौंपा। राजेंद्र, निमेश और ओमपाल सैनी के संयुक्त नेतृत्व में निकाले गए मार्च में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति के रमेश सैनी और अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों, युवाओं और महिलाओं पर की गई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.