Mathura News: छुट्टियों के बाद आये विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: गर्मियों की छुट्टी के अवकाश के बाद विद्यालयों में आए छात्र-छात्राओ का विद्यालय आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्कूलों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल लौट आई। पहले दिन छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन कक्षाओं में नए सिलेबस और पढ़ाई को लेकर उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को नन्दगांव रोड स्थित संत टेरेसा स्कूल मे छात्र एंव छात्राओं के आगमन का समारोह बड़ं हर्षोल्लास के साथ किया गया। फादर जेमिल्टन द्वारा विद्यालय की छात्र एवं छात्राओ का तिलक कर के उन्हें सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डोमिनिक जॉर्ज ने बच्चों को सम्मानित कर नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.