Mathura News: छात्र गुटों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: हाइवे स्थित निजी विश्वविद्यालय के पास बुधवार को बीटेक छात्र के साथ आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस विवाद की शुरुआत 11 अगस्त को ही हो गई थी। घटना के संबंध में छात्र शेखर सिंह ने भी जैंत पुलिस को तहरीर दी थी। चौमुहां निवासी शेखर सिंह द्वारा पुलिस को दी तहरीर के अनुसार झगड़े की शुरुआत उस समय हुई जब 11 अगस्त को लंच टाइम के समय वह और उसका साथी भीम सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर खाना खाने जा रहे थे। आरोप है कि बिना किसी वजह के बीटेक और अन्य संकायों के छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो रहा था। इसी झगड़े के दौरान बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट, पंच और हेलमेट से पीटकर शेखर और उसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.