मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: थाना छाता पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिन्नी फैक्ट्री के समीप से गुरुवार सुबह छात्रा को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में वांछित को गिरफ्तार कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक छाता उमेश चन्द त्रिपाठी ने बताया कि 10 अगस्त को व्यक्ति ने नामजद के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि नामजद आरोपी उसकी 18 वर्षीय बेटी को स्कूल जाते समय बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उप निरीक्षक अंकित मलिक, विकास कुमार शर्मा ने गिन्नी फैक्ट्री के समीप से चेकिंग के दौरान वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...