मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: रांची (झारखंड) में आयोजित राष्ट्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में रतन लाल फूल कटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की 14 छात्राओं ने प्रतिभाग किया और सभी ने पदक जीतकर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। छात्राओं ने सात स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वाली सात छात्राओं का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: प्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने जीता पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...