Mathura News: छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीते 59 पदक
मथुरा, अगस्त 13 -- Mathura News: विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित विभिन्न क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों की शानदार उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ताइक्वांडो में 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 8 स्वर्ण, 6 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर-14 वर्ग में योगेश्वरी चतुर्वेदी, तान्या प्रजापति एवं अनन्या गोला, अंडर-17 वर्ग में ख्याति एवं सृष्टि तथा अंडर-19 वर्ग में अदिति, रितिका एवं संस्कृति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं नंदिनी कुंतल, वंशिका, छवि, राधिका, यंशिका एवं बृजलता ने रजत तथा सौरवी, माधवी, अंजलि एवं प्रियांशी ने कांस्य पदक अर्जित किए। वुशु प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.