Mathura News: छाता से युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
मथुरा, अक्टूबर 10 -- Mathura News: कस्बा व थाना छाता अंतर्गत बीच का थोक मोहल्ले से एक 32 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के साले की तहरीर पर थाना छाता पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। गांव शहजादपुर तहसील छाता निवासी महावीर प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके जीजा शेर सिंह (32) निवासी बीच का थोक 8 अक्तूबर की सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों, संभावित ठिकानों और सभी नाते-रिश्तेदारों के यहां उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस की टीमें युवक की सकुशल बरामदगी के लिए आसपास के क्षेत्रों व सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.