Mathura News: छाता में 29 झांकियों के साथ निकली श्रीराम बारात
मथुरा, अक्टूबर 12 -- Mathura News: कस्बे में शेरगढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर से श्रीराम बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय ने भगवान श्रीराम का तिलक कर आरती उतारी और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बरात का शुभारंभ किया। श्रीराम बरात शेरगढ़ चौराहे से शुरू होकर परशुराम चौक, गोवर्धन रोड, बरसाना रोड और नई तहसील होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। बरात में 29 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बरात में भगवान श्रीराम के स्वरूप विवेक शर्मा, लक्ष्मण के माधव शर्मा, भरत के अंकित शर्मा और शत्रुघ्न के हर्ष शर्मा बने। बरात में मां सरस्वती, मां महागौरी, लक्ष्मी-नारायण, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, चतुर्भुज भगवान, विष्णु अवतार, महाकालेश्वर, बाहुबली हनुमान, बांके बिहारी और सालासर बालाजी सहित अन्य देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.