मथुरा, जुलाई 9 -- Mathura News: छाता तहसील के राजस्व न्यायालय में तैनात तहसीलदार की कार्यशैली के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। तहसील बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ता राजस्व न्यायालय के कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे। इसके साथ ही, तहसीलदार के अड़ियल रवैये और भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा।

अधिवक्ताओं की बैठक तहसील परिसर में आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में वकीलों ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान तहसीलदार सचिन पवार की कार्यशैली से न केवल अधिवक्ता, बल्कि दूर-दराज से आने वाले गरीब वादकारी (फरियादी) भी बुरी तरह त्रस्त और नाखुश हैं। तहसील में न्याय मिलने की बजाय लोगों का मानसिक औ...