Mathura News: छाता चीनी मिल धरने को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन
मथुरा, सितम्बर 2 -- Mathura News: छाता, छाता चीनी मिल को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहा किसानों और भूतपूर्व सैनिकों का धरना जारी है। धरने के दौरान उस समय आंदोलनकारियों का हौसला और बढ़ गया, जब छाता बार एसोसिएशन और मथुरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता धरना स्थल पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने आंदोलनरत किसानों और पूर्व सैनिकों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और अपनी ओर से पूर्ण समर्थन की घोषणा की। वक्ताओं ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली की कड़े शब्दों में निंदा की। छाता बार के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने कहा कि गत दिवस प्रशासन द्वारा धरना स्थल पर की गई कार्रवाई ठीक नही है। ऐसी कार्रवाई से लोगों में उबाल है। जब तक मिल चालू नहीं होगी धरना ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने बार एसोसिएशन की तरफ से अपना समर्थन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्नदाता और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.