मथुरा, अक्टूबर 12 -- Mathura News: 61 दिनों से छाता चीनी मिल स्थल पर चल रहा भूतपूर्व सैनिक व किसानों का धरना जारी है। छाता चीनी मिल को शुरू कराने और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए वादों को पूरा कराने की मांग को लेकर 20 अक्तूबर को चीनी मिल धरना स्थल पर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। ललित फौजी ने बताया कि 20 अक्तूबर को धरना स्थल पर 10 फीट ऊंचे सांकेतिक पुतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मथुरा के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के दौरान किसानों और जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि संसद में ऐसा कानून या विधेयक लाया जाए, जिसके तहत किसानों से झूठे वादे कर उन्हें पूरा न करने वाले सांसदों और विधायकों को सजा दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...