Mathura News: छटीकरा के युवक हरिद्वार से लाये डाक कांवड़, गरुड़ गोविंद में किया जलाभिषेक
मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: छटीकरा गांव के युवकों ने हरिद्वार से डाक कांवड़ लाकर धार्मिक आस्था और उत्साह का परिचय दिया। ठाकुर हरेन्द्र सिंह एडवोकेट के साथ प्रेम सिंह भूरा, यश ठाकुर, रूस्तम, राहुल ठाकुर, राम ठाकुर, अमर, कृष्णा, सौरभ ,छोटू ठाकुर,सहित अन्य युवक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर छटीकरा पहुंचे। गांव पहुंचने पर कांवड़ियों का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। कांवड़ियों ने विधि-विधान से कांवड़ का पूजन करने के बाद छटीकरा स्थित ठाकुर जी गरुड़ गोविंद मंदिर पहुंचकर पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्वर्णरेखा उद्गमस्थल से 21 किमी कांवड़ यात्रा 16...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.