Mathura News: चौमुहां ब्लॉक में आज दिव्यांग बच्चों के बनेंगे प्रमाण पत्र
मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: चौमुहां, विकास खंड चौमुहां परिसर में बुधवार, 19 अगस्त को जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड की विशेष टीम द्वारा परिषदीय (सरकारी) विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए जांच एवं प्रमाण पत्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाना है, जिनके पास अब तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक प्रशासन ने चौमुहां क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों व अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रमाण-पत्र विहीन अपने दिव्यांग बच्चों को इस कैम्प में अवश्य लाएं और इस अवसर का लाभ उठाकर बच्चों का पंजीकरण व जांच कराएं। यह भी पढ़ें- सुपौल : शिविर का आयोजन कर 17 बच्चे को दिया गया प्रमाणपत्र यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.