Mathura News: चोरी के पर्स-नकदी समेत युवक गिरफ्तार
मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: मथुरा। थाना महावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान श्रद्धालु का पर्स चोरी करने के मामले में प्रकाश में आये युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पर्स, आधार पर नकदी बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक महावन चेतराम शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उप निरीक्षक विनीत चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने रमणरेती आश्रम के समीप चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने पर्स चोरी करने के मामले में प्रकाश में आये आरोपी युवक कपिल निवासी गांव झरौठा, बल्देव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया पर्स, आधार कार्ड और 1200 रुपये बरामद कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.