Mathura News: चोरी के दो पर्स व अवैध छुरा सहित दो गिरफ्तार
मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: थाना वृंदावन पुलिस ने चोरी के दो जेंट्स पर्स और एक अवैध छुरा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार बिहारीजी चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अतुल उर्फ भोला निवासी अतरौली, अलीगढ़ और रंजीत उर्फ राहुल निवासी पाली, थाना मोगर्रा को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी के दो पर्स और एक अवैध छुरा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रंजीत के खिलाफ पहले से भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.