मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अनुराग चौधरी ने बताया कि मंगलवार को करीब तीन बजे रिवार्डी टीम प्रभारी अमित तोमर, उप निरीक्षक पविन्द्र कुमार और तेजेन्द्र सिंह ने गांव अगनपुरा के जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शौकीन निवासी गांव हथिया, बरसाना और देवेन्द्र उर्फ देवा निवासी गांव छड़गांव, रिफाइनरी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक और एक स्कूटी बरामद कर दोनों का चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...