मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठबाड़ा पर संयुक्त प्रेस वार्ता में मथुरा पर्यवेक्षक आबिद कश्मीरी, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा और वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, फर्जी प्रविष्टियों और वीवीपैट की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी के आरोप लगाए। आबिद कश्मीरी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम काटे गए। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की कथित आंतरिक आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की। नेताओं ने कहा...