Mathura News: चीनी मिल मुद्दे पर प्रशासन ने दूर किया आंदोलनकारियों का भ्रम
मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: छाता कोतवाली में हुई विशेष शांति समिति एवं संवाद बैठक में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छाता शुगर मिल को लेकर किसानों की भ्रांतियों को दूर करने का भरपूर प्रयास किया। कई बार मार्मिक अपील की गयी। किसानों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करने के साथ पराली न जलाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की बात कही। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सीधा संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र के किसानों और नौजवानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया कि विगत 17 वर्षों से बंद पड़ी इस मिल का नए सिरे से निर्माण कराने के लिए शासनादेश जारी हो चुका है। सबसे पहले एक आधुनिक इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा, जो गन्ने के अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.