Mathura News: घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों व फरसा से हमला
मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: थाना मगोर्रा के अंतर्गत गांव पुरा मगोर्रा में रंजिश के चलते घर में बैठे एक युवक पर गांव के ही नामजद आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों और फरसा से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर थाना मगोर्रा पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम पुरा मगोर्रा निवासी वीरेंद्र शर्मा ने थाना मगोर्रा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 9:25 बजे उनका बेटा रोहिताश शर्मा घर में बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी गांव के ही ऋषिपाल, सौरभ, नितिन, नरेंद्र और जितेंद्र लाठी-डंडे और धारदार फरसा लेकर घर में घुस आए। हमलावरों ने रोहिताश पर प्रहार शुरू कर दिए। चीख-पुकार सुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.