Mathura News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, आरोपी पर मुकदमा
मथुरा, जुलाई 27 -- Mathura News: थाना अंतर्गत गढ़ी नन्दू में महिला के साथ आरोपी ने घर में घुस गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़ी नंदू निवासी हरवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के लक्ष्मण पीड़ित और उनकी पत्नी को खेत पर चारा लेने जाते समय गाली देता था, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहता है। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब तीन बजे जब घर पर कोई नहीं था, तभी नामजद लक्ष्मण ने घर में घुस कर पत्नी पत्नी को गालियां दे कर थप्पड़-घूंसों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने खेत की मेढ़ काटने को लेकर विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों को देख आरोपी भाग गया। इसकी जानकारी होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.