Mathura News: घर में घुसकर अलमारी खंगाल रहे चोर को ससुर-दामाद ने दबोचा
मथुरा, नवम्बर 27 -- Mathura News: थाना जैंत के गांव अक्रूर में बुधवार रात एक मकान में घुसकर अलमारी खंगाल रहे चोर को गृहस्वामी और उनके दामाद ने रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से चोरी किए गए छह हजार रुपये और चांदी की पायल बरामद हुई। पीड़ित ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव अक्रूर निवासी लखनलाल कुशवाह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने दामाद नेत्रपाल पुत्र नारायण सिंह के साथ दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। दरवाजे पर पहुंचने पर उन्हें घर के अंदर से कुछ आहट सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो एक युवक कमरे में रखी अलमारी खोलकर सामान खंगाल रहा था। दोनों को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उन्होंने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपी की दाहिनी जेब से अलमारी में रखे छह हजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.