Mathura News: घंटों बिजली बंद रहने पर आक्रोशित लोगों ने घेरा कृष्णानगर बिजलीघर
मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: मथुरा, विद्युत संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते फॉल्टों को सही कर सप्लाई नॉर्मल करने में काफी समय लगा। जन्मभूमि लिंक रोड सहित कई क्षेत्रों की बिजली घंटों बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कृष्णानगर बिजलीघर घेर लिया। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। कृष्णानगर से पोषित जन्मभूमि लिंक रोड क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों द्वारा दर्ज कराई गई। शाम तक लाइट सही न होने पर आक्रोशित लोगों ने कृष्णानगर बिजलीघर को घेर लिया और विद्युत सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की। देर रात तक यह लोग बिजलीघर पर मौजूद रहे। इधर जेई द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया कि ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है। बीएसए कॉलेज क्षेत्र, बालाजीपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.