मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: मथुरा, ग्रीष्मावकाश के बाद बुधवार के यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई के अधिकांश विद्यालय विधिवत खुल गए। सीबीएसएई के करीब 25 फीसदी विद्यालय एक-दो दिन में और खुल जाएंगे। एक माह से सुनसान नजर आ रहे स्कूल बच्चों से गुलजार हो उठे। पहले दिन शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ जहां ग्रीष्मावकाश के उनके अनुभव साझा किए, वहीं योगा व ध्यान के साथ पीटी करायी। इसके साथ ही विधिवत शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बुधवार से 500 से अधिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेजों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे, क्योंकि ये छात्र दूसरे विद्यालयों से उत्तीर्ण होकर प्रवेश लेकर पहुंचे थे। इनमें कक्षा 6, नवमी और 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अधिक थी। इससे पूर्व स्कूलों के खुल...