मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: गोवर्धन ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुड़सेरस की जांच में 10.15 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत के एएमए विनोद कुमार ढाका और लघु सिंचाई विभाग के एई बलवीर सिंह ने मौके पर जांच की। जांच में शिकायतकर्ताओं के आरोप सही पाए गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने हैंडपंप मरम्मत तथा पेयजल सुविधाओं के नाम पर बिना उचित कार्य कराए भुगतान दर्शाया। सरकारी खड़ंजे की ईंटें उखाड़कर प्रधान के घर में लगाने का मामला भी सामने आया है। डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जांच में एक-दो हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर पंचायत के सरकारी खाते से 8.58 लाख रुपये का भुगतान...