Mathura News: गोविंद विहार में प्रारंभ हुआ गौरांग लीला एवं झूलन महोत्सव
मथुरा, अगस्त 11 -- Mathura News: रासाचार्य पद्मश्री स्वामी हरगोविंद महाराज की शताब्दी जयंती के पावन उपलक्ष्य में गोविंद विहार के दिव्य मंच पर कृष्णलीला, गौरांग लीला एवं झूलन महोत्सव का शुभारंभ संतों के सानिध्य में हुआ। महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि ब्रज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रास लीला मंचन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को अक्षुण्ण रखना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, ब्रज संस्कृति एवं उसके जीवन-मूल्यों से जोड़ना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वामी हरगोविंद महाराज द्वारा सन 1985 में स्थापित मंच पर ठाकुरजी की दिव्य लीलाओं का मंचन 23 अगस्त तक होगा, जिसके माध्यम देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कृष्ण लीला के साक्षात दर्शन होंगे। रासाचार्य रजनीश शर्मा ने कहा कि रासलीला की पावन परंपरा के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.