Mathura News: गोवर्धन में आज निकलेंगीं दो मुड़िया शोभायात्राएं
मथुरा, जुलाई 29 -- Mathura News: गोवर्धन, मुड़िया मेला गुरु-शिष्य परंपरा का उदाहरण है। गुरु पूर्णिमा के दिन बुधवार 29 जुलाई को सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन में मुड़िया संतों की दो शोभायात्रा निकलेंगी। जिसमें मुड़िया संत ढोल-मृदंगों पर झूमते हुए निकलेंगे। गुरु पूर्णिमा के दिन सनातन गोस्वामी के गोलोक गमन पर उनके अनुयाई शिष्यों ने सिर मुड़ाकर परिक्रमा लगाई थी। तभी से मुड़िया पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। मुड़िया शोभा यात्राएं निकालने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। चैतन्य महाप्रभु से प्रभावित होकर सनातन गोस्वामी वृंदावन आकर बस गए थे। यहां चैतन्य महाप्रभु से दीक्षा प्राप्त कर वह गोवर्धन में मानसी गंगा के तट स्थित चकलेश्वर मंदिर के निकट कुटी बनाकर रहने लगे। वह वृद्धावस्था में भी प्रतिदिन गिरिराज गोवर्धन की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.