मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने गोवर्धन विकास खंड क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में 27 व 28 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि विकास खण्ड गोवर्धन में पारम्परिक मुड़िया पूर्णिमा मेला 30 जुलाई तक प्रस्तावित है। उक्त अवधि में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचते हैं तथा श्री गिरिराज जी की परिक्रमा, विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करते हैं। फलस्वरूप गोवर्धन क्षेत्र के समस्त प्रमुख मार्गों, सम्पर्क मार्गों एवं परिक्रमा मार्ग पर अत्यधिक भीड़ एवं यातायात का दबाव बना रहता है। उक्त परिस्थि...