Mathura News: गोवंश की मृत्यु मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरु
मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: मथुरा। थाना रिफाइनरी के ग्राम भैंसा स्थित गोशाला में किसी आसामाजिक व्यक्ति द्वारा डाली गई भोजन सामग्री को खाने से गौवंशों की मृत्यु होने की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) को सौंपी गयी है। किसी भी व्यक्ति/दल एवं किसी संस्था आदि को उक्त घटना के संबंध में जानकारी हो, तो वह अपने लिखित/मौखिक अभिकथन एवं अभिलेखीय साक्ष्य अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) के समक्ष कलक्ट्रेट मथुरा स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) कार्यालय में 25 अगस्त तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे के मध्य उपस्थित होकर दर्ज/प्रस्तुत कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.