मथुरा, अक्टूबर 31 -- Mathura News: थाना प्रभारी निरीक्षक महावन चेतराम शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से शुक्रवार शाम करीब साढे छह बजे नेकसेराम निवासी गांव पचावर, महावन बृजमोहन निवासी पचावर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नामजद संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ कमाने के उददेश्य से गांजा बेचने का अपराध करते हैं। इनके द्वारा अवैध गांजा बेचने के चलते लोगो को आर्थिक हानि के साथ ही सामान्य जनमानस के जीवन संकट उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गयी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस टीम ने गांव पचावर के समीप से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...