Mathura News: गूंजे उठे घड़ियाल, नन्दगांव में जयकारों संग जन्मे नंदलाल
मथुरा, सितम्बर 6 -- Mathura News: नंन्दगांव शनिवार की रात कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात्रि 12 बजते ही घंटे और शंखनाद गूंज से नंदभवन आनंद और उल्लास से भर उठा। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसूता बनी यशोदा मैया और नंदलाल के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य किया। भले ही पूरे विश्व में कान्हा का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया गया, लेकिन उनकी क्रीड़ा स्थली नंदगांव परंपरागत खुर गिनती से जन्मोत्सव शनिवार को मनाया गया। यहां दोपहर से ही नंदभवन में अष्टछाप कवियों की वाणी और समाज गायन की मधुर ध्वनि गूंजने लगी। बरसाना से आए गोस्वामीजन पारंपरिक बगलबंदी और धोती में सुसज्जित होकर जब नंदगांव पहुँचे, तो दोनों गांवों का मिलन मानो ब्रज की गंगा-यमुना संगम हो गया। भक्ति और संगीत की लहरें उमड़ती चली गईं और कान्हा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.