मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में आने वाले गुरुनानक नगर अंडरपास में हो रहे जलभराव की समस्या को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अंडरपास व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करते जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। बुधवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नया बस स्टैंड के पीछे परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु नानक नगर रेलवे अंडरपास में हो रहे जलभराव की समस्या के निदान के लिए रेलवे अंडरपास के आसपास के संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण किया। रेलवे लाइन के दोनों ओर गुरु नानक नगर कॉलोनी एवं नया बस स्टैंड की तरफ के क्षेत्रों को देखा एवं समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण के कारण कॉलोनी का पानी रेलवे अंडरपास में ...