Mathura News: गुरुग्राम जाने वाले कामकाजी लोगों के लिए बस सेवा शुरू
मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: गुरुग्राम में नौकरी और कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले मथुरा के लोगों के लिए रोडवेज ने राहत भरी खबर दी है। परिवहन निगम के मथुरा डिपो ने मथुरा से गुरुग्राम के बीच सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस नए बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह नौ बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। वापसी में यह बस गुरुग्राम से मथुरा के लिए दोपहर एक बजे चलेगी। वरिष्ठ संचालन प्रभारी शशि शर्मा ने बताया कि नई बस सेवा शुरू होने से गुरुग्राम में नौकरी करने वाले लोगों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। अभी तक यात्रियों को कई बार बस बदलकर या निजी वाहनों से सफर करना पड़ता था। इससे समय और किराया दोनों अधिक खर्च होते थे। सीधी बस मिलने से नौकरी पेशा लोगों के साथ विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.