मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: थाना छाता के अंतर्गत अकबरपुर हाइवे स्थित चौधरी ढाबे पर ट्रक चालकों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। ​मोहल्ला नहार नौगांव छाता निवासी जीतेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 6 अगस्त की रात करीब साढ़े 8 बजे उनके ही गांव के कपिल, मोहन, विष्णु और प्रेम सिंह निवासीगण विडौरा अपने-अपने ट्रकों को लेकर चौधरी ढाबा अकबरपुर पर खाना खाने के लिए रुके थे। आरोप है कि उसी दौरान किसी बात को लेकर कपिल, पीड़ित की बहन को लेकर गाली-गलौज करने लगा। ​पीड़ित जीतेन्द्र ने जब बहन को गाली देने से मना किया, तो आरोपी कपिल ने लोहे की सरिया से उस...