Mathura News: गार्ड रूम से लाइसेंसी बंदूक चोरी, साथी ने ही चुराई, गिरफ्तार
मथुरा, सितम्बर 3 -- Mathura News: थाना बरसाना पुलिस ने वृंदा आराध्या कंपनी स्थित गार्ड रूम से चोरी की गयी लाईसेंसी बंदूक को 24 घंटे के अंदर बरामद कर ली। चोरी करने वाला कोई और नहीं उसके साथ ही गार्ड की नौकरी करने वाला निकला। पुलिस ने बंदूक चोरी कर अपने दोस्त के यहां रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है। गांव देवपुरा, बरसाना निवासी दिनेश वृंदा आराध्या कंपनी की गोवर्धन-बरसाना रोड पर गांव हाथिया मोड़ के समीप स्थित कालोनी में गार्ड के रूप में काम करता है। बताते हैं कि 30 अगस्त को अचानक परिवार में कोई घटना होने पर दिनेश अपनी ड्यूटी करने के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक को गार्ड रूम में ही रख कर दो दिन की छुट्टी लेकर चला गया। एक सितंबर को वापस ड्यूटी पर आ गया। गार्ड रूम में जाकर जब वह अपनी बंदूक लेने गया तो वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.