Mathura News: गांव सुरवारी में हुई लाखों की चोरी का खुलासा
मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कोटवन औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक की ओर जाने वाले मार्ग से रविवार रात दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि गांव सुरवारी स्थित परचून की दुकान से एक जुलाई की रात सेंधमारी कर चोर हजारों का कीमती सामान और एक लाख रुपये चोरी कर ले गये थे। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से तलाश के दौरान कुछ युवक प्रकाश में आये थे। तभी से पुलिस टीम इनके तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि रविवार रात उप निरीक्षक उत्तम चौहान, अंकित शर्मा ने कोटवन औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक की ओर जाने वाले रास्ते से चेकिंग के दौरान अजय निवासी गांव मामापुर, कायमगंज, फर्रुखाबाद, गौरव निवासी महरुपुरराबी, कमालगंज, फर्रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.